
Jagdalpur : बस की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बस की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक सब्जी मंडी से शहर की ओर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान हुई, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव
हादसे में मारे गए युवकों की पहचान राजेश बघेल (21) और प्रिंस बघेल (18) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद दोनों के शवों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने की स्थल पर जांच
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर सड़क दुर्घटना है, जिसमें दो युवकों की मौत हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



