
Durg पुलिस का विशेष अभियान: अवैध शराब और मादक पदार्थ की बरामदगी
छावनी, दुर्ग और भिलाई नगर में चला चेकिंग अभियान
दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन “विश्वास एवं सुरक्षा” के तहत जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक छावनी, दुर्ग और भिलाई नगर अनुविभाग के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों, स्थानों और वाहनों की सघन जांच की गई।

पुरानी भिलाई और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई
अभियान के दौरान थाना पुरानी भिलाई पुलिस और जीआरपी टीम ने संयुक्त रूप से पुरानी भिलाई क्षेत्र के पुरैना स्टोर पारा में दबिश दी। इस दौरान टीम को बड़ी सफलता मिली, जहां से 78 पौव्वा शराब और अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

अटल आवास कॉलोनी और तालपुरी में भी कार्रवाई
•दुर्ग अनुविभाग क्षेत्र के अटल आवास कॉलोनी, बोरसी
•भिलाई नगर अनुविभाग के तालपुरी क्षेत्र
इन दोनों जगहों पर भी विशेष पुलिस टीम द्वारा सुबह-सुबह दबिश दी गई और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई।
अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान
यह पूरा अभियान संबंधित अनुविभागों के नगर पुलिस अधीक्षकों की निगरानी में संचालित किया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि अपराधियों पर नकेल कसी जा सके और जिले में शांति-व्यवस्था बनी रहे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



