
Bilaspur: राइस मिल में डेढ़ लाख की चोरी, कर्मचारी पर शक
बिलासपुर के गुमा गांव में वारदात, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
रोशनदान तोड़कर ऑफिस में की सेंधमारी
छग बिलासपुर। जिले के ग्राम गुमा में स्थित राइस मिल में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रोशनदान के सहारे मिल के ऑफिस में प्रवेश किया और आलमारी व टेबल के दराज को तोड़कर 1 लाख 55 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन पार कर दिया।
8 दिसंबर को रखा था पैसे, घर चले गए थे मालिक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिल्हा वार्ड क्रमांक 4 निवासी अनिश अग्रवाल पिता अनिल कुमार अग्रवाल की ग्राम गुमा में राइस मिल है। 8 दिसंबर को वे बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर उसमें से 1 लाख 55 हजार रुपए राइस मिल के ऑफिस की आलमारी में रख दिए थे। कुछ घरेलू कार्यों के कारण वे ऑफिस बंद कर जल्दी घर चले गए।

कर्मचारी पर शक, पुलिस कर रही पूछताछ
चोरी का पता लगने के बाद मिल मालिक ने इसकी सूचना बिल्हा पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को अंदर से तोड़फोड़ के स्पष्ट निशान मिले हैं। संदेह के आधार पर मिल के एक कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की पतासाजी
पुलिस आसपास के CCTV फुटेज, कर्मचारियों की गतिविधियों और घटनास्थल के सुरागों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



