
शराब पीने के नाम पर पैसा मांगने वाला आरोपी जावेद खान गिरफ्तार
रायपुर पुलिस
दिनांक: 21/06/2025
रायपुर: थाना आजाद चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब पीने के लिए पैसा मांगने और धमकी देने वाले आरोपी जावेद खान को गिरफ्तार किया। प्रार्थी प्रीयांशु पटेल, निवासी भीम नगर धोबी तालाब, के पिता लेखन पटेल, जो पेंटिंग का काम करते हैं, ने बताया कि 19 जून 2025 की रात्रि 8:00 बजे वे अपने घर के पास बैठे थे। तभी मोहल्ले के आरोपी जावेद खान ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा। पैसा देने से मना करने पर उसने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और पास के बोरिंग में धक्का देकर मारने की धमकी देकर भाग गया।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 161/25 धारा 119(1), 296, 351(2), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 जून 2025 को आरोपी जावेद खान, पिता जाकिर खान, उम्र 30 साल, निवासी तेलीबांधा मौली तालाब के पास, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- जावेद खान, पिता जाकिर खान, उम्र 30 साल, निवासी तेलीबांधा मौली तालाब के पास, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



