
Janjgir-Champa : हसदेव नदी में डूबे तीन मासूमों में से दो की लाश मिली, एक की तलाश जारी
नदी किनारे खेलने गए थे तीनों बच्चे
जांजगीर-चांपा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।हसदेव नदी में डूबे तीन बच्चों में से दो के शव मिल गए हैं, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है। बताया जा रहा है कि तीनों मासूम नदी किनारे खेलने गए थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया।

नहाने गए थे तीनों छात्र
ग्रामीणों ने देखे कपड़े, तब हुई घटना की जानकारी
जब बच्चे शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों को नदी किनारे बच्चों के कपड़े दिखाई दिए, जिसके बाद तत्काल पुलिस को खबर दी गई।

राहत दल ने निकाले दो शव, तीसरे की खोज में तेज़ी
सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। खोज अभियान चलाकर दो बच्चों के शव बरामद किए गए, लेकिन तीसरे बच्चे की तलाश जारी है। नदी में पानी का तेज बहाव तलाश में सबसे बड़ी बाधा बन रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



