March 5, 2026
Balod में अवैध ईंट भट्ठे की पानी की टंकी ढही, दो महिलाओं की मौत

Balod में अवैध ईंट भट्ठे की पानी की टंकी ढही, दो महिलाओं की मौत

Dec 11, 2025

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चिखली डैम के पास स्थित ग्राम नर्राटोला में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे की पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 4 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सभी नहा रही थीं।

घटना कैसे हुई?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टंकी काफी पुरानी और कमजोर थी। अचानक उसका बेस टूट गया और पूरी टंकी नीचे गिर गई। टंकी का मलबा वहां मौजूद महिलाओं पर आ गिरा, जिससे वे दब गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव शुरू किया, लेकिन तब तक दोनों महिलाओं की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान
हादसे में मारी गई महिलाओं की पहचान इस प्रकार है—
•चन्द्रकला डहरिया (45 वर्ष) पत्नी निंदकुमार
•आशा बारले (29 वर्ष) पत्नी सूरज बारले
दोनों महिलाएं बलौदाबाजार जिले की रहने वाली बताई जा रही हैं और यहां मजदूरी करने आई थीं।

गंभीर रूप से घायल बच्ची
हादसे में अनुष्का (4 वर्ष) पुत्री आशा बारले गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
थाना डौंडी क्षेत्र का मामला
यह पूरा मामला थाना डौंडी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठा बिना अनुमति के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix