March 5, 2026
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद

Dec 11, 2025

 शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के पास चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध नोटों की खरीद–फरोख्त का भंडाफोड़

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 के पास से 3.5 करोड़ रुपये से अधिक की पुरानी, नोटबंदी के दौरान अवैध हो चुकी करेंसी बरामद की है। यह वही 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट हैं, जिनकी वैधता 8 नवंबर 2016 की नोटबंदी के बाद समाप्त हो गई थी।

गुप्त सूचना पर दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में पुराने नोटों का अवैध सौदा हो रहा है। क्राइम ब्रांच ने सूचना की पुष्टि करने के बाद एक विशेष टीम बनाई और मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

चार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष, टेक चंद, लक्ष्य और विपिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये लोग पुरानी करेंसी को छूट पर बेचने और खरीदने के गोरखधंधे में शामिल थे।

जांच जारी
पुलिस ने बरामद करेंसी को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पुराने नोटों को इतनी बड़ी मात्रा में कहां से लाया गया और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix