
Raigarh: आपसी रंजिश में चचेरे भाई पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जूटमिल पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में की कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम मिडमिडा डीपापारा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चचेरे भाई पर चाकूनुमा हथियार से हमला करने वाला आरोपी अब जेल की हवा खाएगा। पुलिस ने उसे पकड़कर गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़िता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
घटना 6 नवंबर 2025 की है। पीड़िता संतोषी चौहान पति अशोक चौहान (40) ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शाम के समय उनके पति अशोक चौहान को रिश्ते के देवर प्रहलाद चौहान पुरानी रंजिश को लेकर मां–बहन की अश्लील गालियां दे रहा था। जब अशोक ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।

धारदार हथियार से किया हमला
रिपोर्ट के मुताबिक, गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी प्रहलाद ने जान से मारने की धमकी दी और अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से अशोक चौहान पर हमला कर दिया। उसने नाक और पेट की ओर वार करके गंभीर चोट पहुंचाई और मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज की। लगातार प्रयासों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



