
रायपुर-महासमुंद रेल खंड में सक्रिय कुख्यात ट्रेन चोर गिरफ्तार: 15 साल से कर रहा था वारदात
लगातार हो रही चोरियों का खुलासा
रायपुर। वाल्टेयर रेल मंडल के रायपुर–महासमुंद रेल खंड में पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पर्दाफाश हो गया है। जीआरपी ने एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 15 वर्षों से ट्रेन में चोरी कर रहा था।
सूचना पर पकड़ा गया आरोपी
एसआरपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि बुधवार को आरोपी गोलू उर्फ सन्नी सोनवानी और सुमित विश्वकर्मा से पूछताछ की गई। उनकी सूचना पर सौरभ बुरान्डे को पकड़ा गया। पूछताछ में सौरभ ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

15 साल से ट्रेन में कर रहा था चोरी
सौरभ ने बताया कि वह लंबे समय से रायपुर–महासमुंद–नागपुर रूट की ट्रेनों में सक्रिय था। इस दौरान वह जीआरपी गोंदिया, जीआरपी रायपुर और महासमुंद सिटी कोतवाली में चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। बार-बार पकड़े जाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
बार-बार ठिकाना बदलकर बचता था पुलिस से
आरोपी ने स्वीकार किया कि पकड़े जाने के डर से वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। कभी बागबाहरा, कभी महासमुंद, तो कभी गोंदिया में रहता था। वर्तमान में वह राजिम में रह रहा था और वहीं से ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
रायपुर से खरियार रोड के बीच था सक्रिय
सौरभ ने बताया कि हाल ही में वह खास तौर पर रायपुर से खरियार रोड के बीच चलने वाली ट्रेनों को निशाना बना रहा था। यात्रियों के बैग, मोबाइल, पर्स और कीमती सामान उसकी मुख्य चोरी के टारगेट थे।
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, जांच जारी
जीआरपी पुलिस ने बताया कि आरोपी से और भी मामलों के खुलासे की उम्मीद है। रेल खंड में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अन्य संभावित साथियों की तलाश भी जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



