March 4, 2026
रायपुर में युवक का अपहरण कर यौन शोषण: वीडियो बनाकर मांगी फिरौती,  पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर में युवक का अपहरण कर यौन शोषण: वीडियो बनाकर मांगी फिरौती,  पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Dec 10, 2025

रायपुर। राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रेन पकड़ने आए एक युवक का अपहरण कर उसके साथ यौन शोषण किया गया। आरोपी ने पीड़ित की पिटाई कर पूरी घटना का वीडियो बनाया और परिजनों को भेजकर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। किसी तरह जान बचाकर भागे युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ट्रेन पकड़ने आया युवक, ऐसे बना शिकार

रामानुजगंज निवासी युवक मजदूरी करने के लिए सूरत जा रहा था। रायपुर रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे से हुई, जिसने जल्द बस/ट्रेन कनेक्टिविटी दिलाने का झांसा देकर उसे बाइक में बैठा लिया।आरोपी उसे शहर से दूर एक सुनसान स्थान पर ले गया और कमरे में बंधक बना दिया।

मारपीट, धमकी और अप्राकृतिक कृत्य

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने कमरे में ले जाकर पहले जमकर पिटाई की और विरोध करने पर धमकाया। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। फिर उसने वीडियो पीड़ित के परिजनों को भेजते हुए कहा कि 1.5 लाख रुपये नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देगा।

मौका पाकर भागा युवक

पीड़ित मौका पाकर वहां से भाग निकला और अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए जीरो FIR दर्ज कर केस रायपुर के विधानसभा थाना भेज दिया।

आरोपी गिरफ्तार

विधानसभा थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया।उसके खिलाफ अपहरण, बंधक बनाना, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी, और IT एक्ट के तहत अश्लील वीडियो बनाना–भेजना जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 क्या आरोपी पहले भी कर चुका है वारदात?

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या किसी गैंग का हिस्सा है और क्या वह इससे पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix