
Dhamtari में फाइनेंस कंपनी में चोरी, डिजिटल लॉकर और 1.25 लाख रुपये पर हाथ साफ, CCTV में नकाबपोश कैद
छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। आमा तालाब रोड स्थित एसएमएफजी फाइनेंस कंपनी में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए डिजिटल लॉकर सहित 1 लाख 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना देर रात की बताई जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे को पहले तोड़ा
कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरों ने अंदर दाखिल होने से पहले ही डंडे से तोड़ दिया, ताकि उनकी हरकतें रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद चोर अंदर घुसे और ऑफिस की चीजों को अस्त-व्यस्त कर दिया।
सुबह कर्मचारियों को मिली चोरी की जानकारी
जब सुबह कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा है और डिजिटल लॉकर गायब है। कर्मचारियों ने तुरंत मैनेजर को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस मौके पर, डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मदद के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिनमें एक नकाबपोश व्यक्ति नजर आ रहा है। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



