March 4, 2026
प्रोफेसर से साइबर ठगी: फ्लाइट टिकट बुकिंग के नाम पर 14.71 लाख रुपये लूटे

प्रोफेसर से साइबर ठगी: फ्लाइट टिकट बुकिंग के नाम पर 14.71 लाख रुपये लूटे

Jun 22, 2025

दुर्ग। फ्लाइट टिकट बुकिंग में कमीशन का लालच देकर साइबर ठगों ने एक प्रोफेसर से 14.71 लाख रुपये की ठगी कर ली। पद्मनाभपुर पुलिस ने पीड़ित प्रोफेसर की शिकायत पर दो आरोपियों, निशि वर्मा और सचिन गुप्ता, के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विवेकानंद नगर निवासी चंद्रशेखर नागेंद्र, जो रूंगटा कॉलेज में प्रोफेसर हैं, ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर 2023 को उनके पास निशि वर्मा नाम की महिला का फोन आया। निशि ने खुद को ई-स्काई फ्लाइट बुकिंग कंपनी की कर्मचारी बताया और फ्लाइट टिकट बुकिंग पर आकर्षक कमीशन देने का ऑफर दिया। शुरुआत में प्रोफेसर को 16 हजार रुपये का कमीशन मिला, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया।

पुलिस के अनुसार, निशि और उसके सहयोगी सचिन गुप्ता ने प्रोफेसर को झांसे में रखकर 14 दिसंबर 2023 से 9 जनवरी 2024 के बीच कई किस्तों में 14.71 लाख रुपये उनके बैंक खातों में जमा करवाए। जब प्रोफेसर को ठगी का अहसास हुआ, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पद्मनाभपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर ठगों की तलाश में जुटी है और बैंक खातों की डिटेल्स खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल्स और आकर्षक ऑफर्स पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix