
Durg : बीबीबी इंफ्रा कंपनी से क़ीमती कॉपर केबल चोरी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
100 मीटर कॉपर केबल चोरी, मूल्य लगभग 6 लाख रुपये
दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में स्थित बीबीबी इंफ्रा प्रायवेट लिमिटेड, रसमड़ा के स्टोर से 100 मीटर कीमती कॉपर केबल चोरी का मामला सामने आया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 01 नवंबर 2025 को अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 542/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पहले ही 7 आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख की संपत्ति बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे चोरी की गई मशरूका सहित लगभग 12 लाख रुपये मूल्य का माल बरामद कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश जारी थी।

पुलिस की लगातार दबिश से घबराकर दो आरोपी पहुंचे कोर्ट
फरार आरोपियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी के चलते दो आरोपी—
1.लोमन धनकर (28 वर्ष), निवासी नेवई बस्ती
2.नारायण ढीमर (25 वर्ष), निवासी नेवई बस्ती
नेवई, जिला दुर्ग—ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस रिमांड में पूछताछ, कटर मशीन जप्त
आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कॉपर केबल काटने में प्रयुक्त कटर मशीन भी बरामद की गई। बाद में दोनों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



