
Surguja : पटवारी अमरजीत भगत का निलंबन रद्द
सरगुजा संभागीय आयुक्त ने पटवारी अमरजीत भगत का निलंबन रद्द कर दिया है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि उनका निलंबन झूठी और निराधार शिकायत के आधार पर किया गया था। इसी संबंध में संभागायुक्त कार्यालय, सरगुजा ने कलेक्टर बलरामपुर–रामानुजगंज को पत्र जारी कर 7 दिनों के भीतर नियमों के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जाति प्रमाण पत्र विवाद के बाद हुआ था निलंबन
अमरजीत भगत का निलंबन उनके पिता सोमनाथ भगत का ‘उरांव’ जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद किया गया था। सोमनाथ भगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महली भगत के बेटे हैं और पहले से ही जमीन विवाद तथा प्रशासनिक कार्रवाई का सामना कर रहे थे।
जमीन संबंधी मामले में भी हुई थी शिकायत
राजस्व विभाग कुसमी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर अमरजीत भगत के खिलाफ जमीन से संबंधित प्रकरण चलाया गया था। अब संभागीय आयुक्त की जांच रिपोर्ट में इस शिकायत को मिथ्या पाया गया है, जिसके बाद निलंबन आदेश को रद्द कर दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



