
Raipur : सैनिक का आरोप, कमांडेंट ने ट्रांसफर के लिए मांगे 60 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। तीसरी बटालियन, अमलेश्वर के जवान नवदीप पांडे ने एक वीडियो जारी कर कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है।

60 हजार रुपए मांगने का आरोप
जवान नवदीप पांडे का कहना है कि उनसे ट्रांसफर के लिए 60 हजार रुपए की मांग की गई। जवान का दावा है कि उसने पैसे देने से इनकार किया, जिसके बाद लगातार उसका तबादला किया जाने लगा।
छह महीनों में चार बार तबादला
जवान के अनुसार, सिर्फ 6 महीनों में 4 बार उनका ट्रांसफर कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने विभाग को कई बार आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जवान का आरोप है कि बिना पैसे दिए उसकी सुनवाई नहीं की गई।
अधिकारी ने आरोपों को बताया गलत
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर ने सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए दावे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।
विभाग में चर्चा तेज
इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई है। जवान के आरोपों की जांच होगी या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



