March 4, 2026
CAHC की छत पर मिली नर्स की लाश, बलौदाबाजार में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

CAHC की छत पर मिली नर्स की लाश, बलौदाबाजार में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Dec 10, 2025

बलौदाबाजार। जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की छत पर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अभिलाषा जॉन के रूप में हुई है, जो अस्पताल में ही नर्स के रूप में कार्यरत थी।

छत पर मिला शव, अस्पताल में मचा हड़कंप

सुबह अस्पताल स्टाफ ने छत पर एक युवती को बेसुध अवस्था में देखा। पास जाकर जांच करने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मौके से बरामद हुआ युवती का सामान

पुलिस ने घटना स्थल से युवती का बैग और कुछ निजी सामान भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मानकर हर एंगल से जांच कर रही है।

 

क्यों की आत्महत्या? पुलिस जुटी जांच में

फिलहाल नर्स अभिलाषा जॉन ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है और अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी मामले को गंभीरता से देख रहा है।

अस्पताल परिसर में फैली शोक की लहर

युवती की मौत की खबर लगते ही अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों और स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। साथी कर्मचारियों ने बताया कि अभिलाषा अपने काम को लेकर हमेशा गंभीर रहती थी और उनके इस कदम से सभी स्तब्ध हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix