March 4, 2026
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का फरार आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का फरार आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

Dec 9, 2025

दुर्ग: दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी पवन तंबूले (26 वर्ष), निवासी शंकर नगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं। इससे पहले एक अन्य आरोपी टीकम बंजारे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

घटना का विवरण

3 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलगांव चौक के पास टीकम बंजारे अपने मोबाइल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेल रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और मोबाइल की जांच में सट्टा खेलने के सबूत मिले। पूछताछ में टीकम ने स्वीकार किया कि उसके दोस्त पवन तंबूले ने उसे ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया था।

टीकम ने बताया कि 03 दिसंबर को इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच में उसने उसी आईडी के जरिए हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेला था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किए और प्रकरण दर्ज किया।

फरार आरोपी पवन तंबूले की गिरफ्तारी

घटना के बाद से फरार चल रहे पवन तंबूले की तलाश में पुलिस उसकी सकुनत पहुंची। पूछताछ और खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे शंकर नगर मुक्तिधाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें सट्टा संचालन से जुड़े प्रमाण मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। विवेचना जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix