भिलाई कल्याण कॉलेज में NSUI का विरोध, प्रिंसिपल पर जूतों की माला पहनाने का प्रयास
भिलाई: भिलाई सेक्टर 7 स्थित कल्याण कॉलेज में मंगलवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि चार महीने पहले प्रिंसिपल डॉ. विनय शर्मा ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें कॉलेज से निकाल दिया था।
प्रिंसिपल को जूतों की माला पहनाने का प्रयास
NSUI कार्यकर्ताओं ने समर्थन में कॉलेज परिसर में घुसकर प्रिंसिपल को जूतों की माला पहनाने का प्रयास किया और उनके चेंबर में रखे दस्तावेज हवा में उड़ा दिए। विरोध के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। NSUI का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने सफाईकर्मियों की शिकायतों को अनदेखा किया। वहीं प्रिंसिपल डॉ. विनय शर्मा ने सभी आरोपों का खारिज किया और NSUI के व्यवहार को अनुचित बताया।
![]()
प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को चेंबर से बाहर निकाला, लेकिन वे कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे रहे और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। कॉलेज मैनेजमेंट ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



