
रायपुर में लाखों की चोरी का खुलासा: 19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बरामद
रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने लाखों की नकबजनी के मामले का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी अनिल कश्यप को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 5 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।

ये है मामला
पुलिस के अनुसार प्रार्थी विजय कुमार सारथी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने दो माह पहले अपना पैतृक मकान 38 लाख रुपये में बेचा था, जिनमें से 5 लाख रुपये उन्होंने ग्राम उरकुरा स्थित किराये के मकान में रखे थे। 8 दिसंबर को जब उन्होंने टिना की पेटी खोली, तो रकम गायब मिली। प्रार्थी की शिकायत पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1229/2025 पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्धों की पतासाजी शुरू की।

5,00,000 रुपये बरामद
लगातार पूछताछ और टेक्निकल इनपुट के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय अनिल कश्यप, निवासी ग्राम अरेठीकला (थाना हसौद, जिला शक्ति) को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसके कब्जे से पूरे 5,00,000 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने संयुक्त टीम की सराहना की है, जिसके त्वरित एक्शन से केस का खुलासा संभव हुआ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



