March 6, 2026
कस्टम मिलिंग स्कैम में बड़ी कार्रवाई: दीपेन चावड़ा के खिलाफ EOW ने कोर्ट में चालान पेश, 2,000 करोड़ अवैध धन प्रबंधन के आरोप

कस्टम मिलिंग स्कैम में बड़ी कार्रवाई: दीपेन चावड़ा के खिलाफ EOW ने कोर्ट में चालान पेश, 2,000 करोड़ अवैध धन प्रबंधन के आरोप

Dec 9, 2025

रायपुर। कस्टम मिलिंग स्कैम में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़े कदम उठाते हुए आरोपी दीपेन चावड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में चालान पेश कर दिया है। चावड़ा पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक अवैध धनराशि के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के आरोप हैं। वह स्कैम के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का घनिष्ठ सहयोगी माना जाता है।

2025 में चावड़ा को किया गया था गिरफ्तार

EOW ने दीपेन चावड़ा को नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान कई बड़े आर्थिक अपराधों से उसकी कड़ी जुड़ी हुई पाई गई। एजेंसी ने ठोस दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य जुटाने के बाद 9 दिसंबर 2025 को कोर्ट में चालान प्रस्तुत किया। ब्यूरो के अनुसार, चावड़ा पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक अवैध धन प्रबंधन, कस्टम मिलिंग घोटाले में 20 करोड़ रुपये की वसूली में भूमिका और अन्य आर्थिक अपराधों में सक्रिय सहभागिता का आरोप है।

इन लोगों पे किए जा चुके है चालान पेश 

इससे पहले इस मामले में फरवरी 2025 में तत्कालीन एमडी मनोज सोनी और रोशन चंद्राकर, और अक्टूबर 2025 में अनवर ढेबर व अनिल टुटेजा के खिलाफ भी चालान पेश किए जा चुके हैं। कस्टम मिलिंग स्कैम में यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी पेशी मानी जा रही है, जो मामले को निर्णायक मोड़ पर ले जाती है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix