
Delhi : कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील राकेश किशोर की पिटाई
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर की चप्पलों से पिटाई कर दी।
जूताकांड के बाद मिली थी माफी, फिर भी बना निशाना
कुछ दिन पहले वकील राकेश किशोर ने एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंक दिया था। हालांकि बाद में गवई ने उन्हें माफ़ कर दिया था। इसके बावजूद घटना का असर खत्म नहीं हुआ और कोर्ट परिसर में कुछ वकील उनसे बेहद नाराज दिखे।

कोर्ट परिसर में अचानक हमला
जानकारी के अनुसार, राकेश किशोर किसी मामले को लेकर कोर्ट में मौजूद थे। तभी कुछ वकीलों ने उन्हें घेर लिया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और वकीलों ने उन पर चप्पलों से हमला कर दिया। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।
सुरक्षा कर्मियों ने बचाकर निकाला बाहर
सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और राकेश किशोर को हमलावरों से अलग किया। उन्हें सुरक्षित बाहर ले जाया गया। फिलहाल इस घटना को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विवादों के घेरे में राकेश किशोर
जूताकांड के बाद से वकील राकेश किशोर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब कड़कड़डूमा कोर्ट की यह घटना एक बार फिर कानूनी गलियारों में हलचल पैदा कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



