
Surguja में एंबुलेंस में प्रसव, मां-बच्चे की मौत
सूरजपुर में बड़ी लापरवाही
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। लाछा निवासी 38 वर्षीय कविता सिंह को सोमवार शाम तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल सूरजपुर लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
नर्सों ने किया रेफर, रास्ते में प्रसव
अस्पताल में नर्सों ने कुछ देर स्थिति देखने के बाद उसे स्लाइन लगाई और तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन प्रसूता को एंबुलेंस से अंबिकापुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसका प्रसव हो गया। प्रसव के तुरंत बाद नवजात की मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचने पर प्रसूता भी मृत घोषित
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने कविता सिंह को भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सूरजपुर अस्पताल में डॉक्टर मौजूद होते और सही समय पर उपचार मिलता, तो मां और बच्चे दोनों की जान बचाई जा सकती थी।
परिजनों में आक्रोश, जांच की मांग
इस घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। वे अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही मानते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की संभावना जताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



