
तालाब में डूबने से 45 वर्षीय ग्रामीण की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका
गरियाबंद जिले के रसेला गांव में दुखद हादसा
गरियाबंद। छूरा थाना क्षेत्र के ग्राम रसेला में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 45 वर्षीय हिरा सिंह ठाकुर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।
ग्रामीणों को सुबह तालाब में दिखा शव
सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने ढोडगा तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा। नजदीक जाकर पहचान की गई तो वह गांव के ही हिरा सिंह ठाकुर निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल छूरा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव भेजा अस्पताल
सूचना मिलते ही छूरा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने:
- मौके का निरीक्षण किया ।
- पंचनामा की कार्रवाई की ।
- शव को पोस्टमार्टम के लिए छूरा अस्पताल भेजा ।
मिर्गी का पुराना मरीज था मृतक
पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान में सामने आया कि हिरा सिंह कई वर्षों से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें अक्सर दौरे पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि दौरा पड़ने की वजह से वह तालाब में गिर गए और बाहर नहीं निकल पाए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



