
Durg : 33 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने सोमवार को पुरैना डेम नर्सरी क्षेत्र से अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 33 पौवा अवैध ‘शोले मसाला’ शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश, संदिग्ध पकड़ा गया
सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरैना डेम नर्सरी इलाके में एक व्यक्ति बोरी में अवैध शराब भरकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। संदिग्ध को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम दशरथ पारधी (50 वर्ष) निवासी गनियारी बताया। तलाशी लेने पर बोरी से 33 पौवा अवैध मसालेदार शराब मिली, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया।
केंद्रीय जेल भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। पुलिस अवैध शराब बिक्री पर निगरानी को और सख्त करने की बात कह रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



