March 3, 2026
Raipur : पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय में परीक्षा समय परिवर्तन की मांग

Raipur : पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय में परीक्षा समय परिवर्तन की मांग

Dec 9, 2025

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में इन दिनों परीक्षा समय को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सुबह 8 बजे होने वाली परीक्षाओं के कारण विद्यार्थी ठंड और कोहरे में कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर एनएसयूआई (NSUI) का प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला और परीक्षा समय में बदलाव की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

ठंड में परीक्षा केंद्र पहुंचना चुनौती

NSUI नेताओं का कहना है कि दिसंबर–जनवरी की कड़कड़ाती ठंड में छात्रों के लिए सुबह-सुबह परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है। कई विद्यार्थी दूरस्थ गांवों से आते हैं, जहां कोहरे, कम विजिबिलिटी और कड़ाके की ठंड के कारण समय पर निकलना चुनौती बन गया है।

धूप निकलने के बाद हो परीक्षा—NSUI

प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से आग्रह किया कि परीक्षाओं का समय बदला जाए और उन्हें सुबह 10 बजे या धूप निकलने के बाद आयोजित किया जाए, ताकि विद्यार्थी बिना किसी जोखिम के परीक्षा स्थल तक पहुंच सकें।

कुलपति को सौंपा गया ज्ञापन

NSUI ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय में बदलाव नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix