
दुर्ग में स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी: सड़क पर उतरे बच्चे-पालक, ‘टीचर चाहिए’ के नारे लगाकर किया चक्काजाम
दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम बेलौदी में स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय से चल रही कमी के खिलाफ मिडिल और प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने पालकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर आज सड़क पर बड़ा प्रदर्शन किया। लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने पर दुर्ग-नगपुरा रोड पर चक्काजाम कर दिया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
कई महीने से सिर्फ एक-एक टीचर पर चल रहा स्कूल
बच्चों और पालकों का कहना है कि पिछले 4–6 महीनों से स्कूल में सिर्फ एक-एक शिक्षक की व्यवस्था है और कोई सुनवाई नहीं, न नई पोस्टिंग, न अस्थायी समाधान ।

प्रदर्शनकारियों की मांग—“परमानेंट टीचर दो”
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे महीनों से आवेदन और शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। धरना दे रहीं एक महिला ने बताया “हम परमानेंट टीचरों की मांग को लेकर बैठे हैं। बच्चे बिना पढ़ाई के भटक रहे हैं। स्कूल में सिर्फ एक-एक टीचर है, यह स्थिति 6 महीने से चल रही है।”
संकुल प्राचार्य ने बताई वास्तविक स्थिति
संकुल प्राचार्य कुमुद सिंह के अनुसार स्कूल में दो परमानेंट शिक्षक और एक प्रधान पाठक थे । प्रधान पाठक के प्रमोशन के बाद ट्रांसफर हो गया और दो शिक्षक महेश चौधरी और सिंदूर मैडम की BLO ड्यूटी लग गई । प्राथमिक स्कूल की एकमात्र शिक्षिका भी BLO ड्यूटी पर है। वहीं सितंबर में व्यवस्था किए गए शिक्षक भानुप्रताप देवांगन दुर्घटना में घायल हो गई। वे चिकित्सक अवकाश पर है। प्राचार्य ने बताया कि शनिवार को कार्रवाई कर सोमवार से सभी स्टाफ को स्कूल में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

इतने छात्र हो रहे प्रभावित
- प्राथमिक विद्यालय – 96 छात्र
- मिडिल स्कूल (कक्षा 6–8) – 61 छात्र
- कुल मिलाकर 157 बच्चों की पढ़ाई सीधे प्रभावित हो रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



