
धान खरीदी शुरू नहीं होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, किया चक्का जाम
कांकेर। कोयलीबेड़ा क्षेत्र के पानीडोबीर में धान खरीदी केंद्र शुरू न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को कोयलीबेड़ा में चक्का जाम कर दिया। मौके पर स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

किसानों का कहना है कि पिछले साल पानीडोबीर में उपकेंद्र बनाकर धान खरीदी की गई थी, लेकिन इस वर्ष अभी तक खरीदी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। बार-बार मांग के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से किसानों में आक्रोश है।
किसानों ने दी चेतावनी
किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किया जाएगा, उनका धरना और चक्का जाम जारी रहेगा। बड़ी संख्या में किसान चक्का जाम स्थल पर मौजूद हैं और प्रशासन से तत्काल खरीदी शुरू करने की मांग कर रहे हैं।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित है, लेकिन कई केंद्रों में प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है, जिसके चलते किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



