
छत्तीसगढ़ के IPS पुष्कर शर्मा इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट डायरेक्टर नियुक्त, राज्य सरकार ने किया रिलीव
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी पुष्कर शर्मा को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया है। गृह मंत्रालय ने उनकी नई पोस्टिंग का आदेश कुछ दिन पहले जारी किया था, जिसके बाद अब वे नई जिम्मेदारी संभालने दिल्ली रवाना होंगे। वर्तमान में वे वीआईपी बटालियन, माना (रायपुर) में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।
जानिए कौन है पुष्कर शर्मा
पटना के मूल निवासी पुष्कर शर्मा ने IIT-BHU से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद UPSC में सफलता हासिल की। 228वीं रैंक पाकर वे वर्ष 2018 बैच के आईपीएस बने।

राज्य में उनकी पहली पोस्टिंग रायगढ़ जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में हुई। इसके बाद वे अंबिकापुर में सीएसपी, नारायणपुर में एडिशनल एसपी (नक्सल ऑपरेशन), नारायणपुर के एसपी और फिर सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के एसपी रहे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनके नेतृत्व में कई सफल ऑपरेशन हुए, जबकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में तस्करी नेटवर्क्स पर प्रभावी कार्रवाई की गई।अब इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में उनके अनुभव और तकनीकी बैकग्राउंड का महत्वपूर्ण उपयोग होने की उम्मीद है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



