
खेल मैदान के पीछे मिली महिला की अधजली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्राम पुरई के खेल मैदान के पीछे सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखकर सरपंच और पुलिस को सूचना दी।

धारदार हथियार बरामद
सूचना पर उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाना शुरू किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया है। घटनास्थल से पुलिस को एक चप्पल और धारदार हथियार मिला है, जिससे प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतिका नहीं हो पाई है पहचान
मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच की जा रही है। उतई पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है और हर एंगल से जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



