March 5, 2026
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सड़क ठेकेदार की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या,Chhattisgarh के Bijapur district में नक्सल वारदात

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सड़क ठेकेदार की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या,Chhattisgarh के Bijapur district में नक्सल वारदात

Dec 8, 2025

क्लर्क के अपहरण के बाद ठेकेदार की नृशंस हत्या

Pamed police station area में नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण ठेकेदार की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के क्लर्क का अपहरण किया था।
क्लर्क को बचाने के इरादे से जब ठेकेदार जंगल क्षेत्र में पहुंचा, तो नक्सलियों ने उसे घेरकर बेरहमी से मार डाला।

पहले क्लर्क का अपहरण, फिर ठेकेदार को बनाया निशाना

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार का क्लर्क सुबह से ही लापता था। देर शाम उसके अपहरण की जानकारी ठेकेदार को मिली, जिसके बाद वह उसकी तलाश में निकला।
मौके पर पहुंचने के बाद नक्सलियों ने दोनों पर हमला किया और ठेकेदार की गला रेतकर हत्या कर दी। क्लर्क का भी अब तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है।

क्षेत्र में दहशत, सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ी

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस व जिला प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए आसपास के क्षेत्रों में कंबिंग ऑपरेशन शुरू किया है।
सुरक्षा बल गश्त के साथ-साथ नक्सलियों की संभावित गतिविधियों पर भी निगरानी रख रहे हैं।

 विकास कार्यों को निशाना बना रहे नक्सली

बीजापुर और आसपास के इलाकों में सड़क निर्माण जैसे विकास कार्य लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं।
ठेकेदारों, मजदूरों और निर्माण कार्यों को धमकाना, अपहरण करना और हत्या जैसी घटनाएं इस क्षेत्र में नक्सल समस्या की गंभीरता को दिखाती हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix