March 4, 2026
रायपुर में पेट्रोल पंपों पर धावा बोलने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

रायपुर में पेट्रोल पंपों पर धावा बोलने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

Dec 7, 2025

रायपुर: रायपुर पुलिस ने थाना मुजगहन क्षेत्र में पेट्रोल पंपों में हुई चोरी और लूट की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विधि के साथ संघर्षरत एक बालक भी शामिल है। आरोपियों ने आरती फ्यूल्स KSK और मां शीतला फ्यूल्स पेट्रोल पंप को निशाना बनाया था।

कई सामान जब्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों घटनाओं की पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी और लूट में उपयोग की गई दोपहिया गाड़ियां, 40 लीटर पेट्रोल, नगदी, तीन मोबाइल फोन, टाइटन घड़ी, तथा चाकू सहित कुल 1.50 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है।

पहली घटना 

पहली घटना में आरोपी कुणाल साहू, टोमन उर्फ मोनू साहू, विनोद निषाद एवं एक फरार आरोपी शामिल थे, जिन्होंने पेट्रोल पंप के ऑफिस से नकदी और सामान चोरी किया था।

दूसरी घटना

वहीं दूसरी घटना में कुणाल साहू, विनोद निषाद, अनिमेष राठौर और एक बालक ने चाकू की नोक पर सेल्समैन से मोबाइल और नकदी लूट ली थी। आरोपी विनोद निषाद पूर्व में भी नकबजनी के प्रकरण में जेल जा चुका है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix