March 2, 2026
33 लाख के इनामी नक्सल दंपति ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

33 लाख के इनामी नक्सल दंपति ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

Dec 7, 2025

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दरभा डिवीजन के शीर्ष इनामी माओवादी नेता जयलाल उर्फ दिरदो विज्जा और उसकी पत्नी विमला ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। दोनों पर मिलाकर 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

40 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय था जयलाल

मूल रूप से बोडेगुब्बाल, गगनपल्ली पंचायत (थाना एर्राबोरे, जिला सुकमा) निवासी जयलाल पिछले चार दशकों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा। उसने वर्ष 1994 में बाल संगठन सदस्य के रूप में अपनी नक्सली गतिविधि की शुरुआत की थी।

इसके बाद उसने दक्षिण बस्तर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, जिसमें शामिल हैं—

  • CNM सदस्य
  • वेस्ट बस्तर दलम सदस्य
  • एरिया कमेटी सदस्य (ACM/PPCM)
  • LOS कमांडर
  • सेक्शन कमांडर
  • कंपनी कमांडर
  • दक्षिण उप-जोनल कमेटी का मिलिट्री प्रभारी
  • स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) एवं दरभा डिवीजन इंचार्ज

जयलाल पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि उसकी पत्नी विमला पर 8 लाख रुपये का इनाम था।

कई बड़े नक्सली हमलों में रहा वांछित

दोनों नक्सली दंपति लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती माने जाते रहे हैं और कई बड़े हमलों में इनकी संलिप्तता रही है।

सरेंडर कर लौटे मुख्यधारा में

सुरक्षा बलों और प्रशासनिक दबाव तथा पुनर्वास नीति के तहत दोनों ने समर्पण करते हुए सामान्य जीवन जीने की इच्छा व्यक्त की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपति को पुनर्वास योजना के लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix