
3 महीने तक FIR लंबित रखने पर सख्त हुई पुलिस: सरगुजा IG ने ASI को निलंबित किया, TI लाइन अटैच
सरगुजा। सामूहिक दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर मामले को तीन महीने तक दर्ज नहीं करने पर पुलिस पर गाज गिरी है। सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी ASI रोशन लकड़ा को निलंबित कर दिया है, वहीं सनावल थाना प्रभारी गजपति मिर्रे को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
ये है मामला
मामला बलरामपुर जिले का है, जहां झारखंड के तीन युवकों पर एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। घटना के बाद मानसिक रूप से आहत पीड़िता ने उसी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन लगातार न्याय की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और मामले को आत्महत्या का केस मानकर ठंडे बस्ते में डाल दिया।

तीन महीनों तक FIR के लिए चक्कर काट रहे थे परिजन
थानों में तीन महीनों तक चक्कर काटने के बाद परिजनों ने सीधे सरगुजा IG के समक्ष शिकायत की। उच्चस्तरीय जांच में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसके बाद कार्रवाई की गई। IG ने कहा कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर सख्त विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



