March 2, 2026
Durg: नंदिनी नगर में जुआं के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार

Durg: नंदिनी नगर में जुआं के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार

Dec 7, 2025

खेत में चल रहे जुआं फड़ पर पुलिस की दबिश

दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम नंदिनी खुंदिनी में एक खेत में चल रहे जुआं फड़ पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां आठ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

किशोर साहू के खेत में चल रहा था ‘काट-पत्ती’ जुआ

पुलिस को 5 दिसंबर की शाम सूचना मिली कि नंदिनी खुंदिनी निवासी किशोर साहू के खेत में कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से ‘काट-पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खेत को घेराबंदी कर दबिश दी।

नकदी, मोबाइल सहित कई सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते आठ आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। उनके पास और जुआ फड़ से कुल 13,070 रुपए नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान को विधिवत जप्त कर कार्रवाई आगे बढ़ाई।

आठों आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ थाना नंदिनी नगर में आपराधिक प्रकरण क्रमांक 321/2025, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. तारणदास, निवासी सतनामी पारा, नंदिनी खुंदिनी

2. फुलेन्द्र जांगड़े (47 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी

3. मनोज लोधी (28 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी

4. चेतन साहू (36 वर्ष), निवासी ग्राम पथरिया

5. छबिराम यादव (24 वर्ष), निवासी ग्राम संगनी

6. मुकेश सोनवानी (36 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी

7. किशोर साहू (29 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी

8. दीपक साहू (18 वर्ष), निवासी अहिवारा, नंदिनी नगर

पुलिस ने चेतावनी दी, कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

थाना नंदिनी नगर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने ग्रामीणों से भी ऐसे मामलों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix