
Mungeli: ‘ऑपरेशन बाज’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 जुआरी गिरफ्तार
ग्राम झुलना खार में दबिश, 7 आरोपी गिरफ्तार
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में रविवार को जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली मुंगेली और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम झुलना खार में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनमें शामिल हैं—
- हेमप्रकाश खांडेकर (42)
- राजू गगर (35)
- सुरेश यादव (42)
- रामचरण उर्फ श्यामचरण (51), निवासी झुलना
- धरमवीर भास्कर (28)
- पुष्पराज जोशी (25), निवासी गुरूवाईनडबरी
- अंजोरदास लहरे (33), निवासी पीथमपुर
नगदी, ताश की पत्तियां और 7 बाइक जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से जुआ खेलते हुए मिले 7,850 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 7 मोटरसाइकिल और अन्य जुआ सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान जारी, पुलिस की सख्त निगरानी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए ‘ऑपरेशन बाज’ लगातार चलाया जा रहा है। जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ तस्करी और अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त निगरानी जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



