March 4, 2026
पीडब्लूडी और बिजली कंपनी के अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

पीडब्लूडी और बिजली कंपनी के अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Jun 21, 2025

रायपुर, 21 जून 2025

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छत्तीसगढ़ के बस्तर और मुंगेली में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के कार्यपालन अभियंता (ईई) और बिजली कंपनी के कनिष्ठ अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में अधिकारियों पर बकाया भुगतान और बिजली चोरी के आरोपों के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

बस्तर: पीडब्लूडी ईई दो लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा

जगदलपुर में ठेकेदार रमेश कुमार यादव की शिकायत पर एसीबी ने पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता (विद्युत, यांत्रिकी) अजय कुमार टेम्बरने को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। रमेश ने जगदलपुर एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी कि उन्होंने विद्युतीकरण कार्य के लिए निविदा पूरी की थी, जिसके लिए 25% भुगतान प्राप्त हुआ था।

शेष राशि के भुगतान के लिए ईई ने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। परेशान ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने साकेत कॉलोनी में जाल बिछाकर ईई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

मुंगेली: बिजली चोरी के नाम पर जेई ने मांगी रिश्वत

मुंगेली के पाली निवासी नंद कुमार साहू की शिकायत पर एसीबी ने लोरमी में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। नंद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने घर में बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था।

जेई ने उनके घर की जांच के बाद बिजली चोरी का आरोप लगाकर कनेक्शन काटने की धमकी दी और 50 हजार रुपये की मांग की। बाद में 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर लोरमी में जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। राशि को जेई ने अपने कार के डैशबोर्ड में रखवाया था, जिसे एसीबी ने जब्त कर लिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश

एसीबी की इन कार्रवाइयों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix