
IRS तरन्नुम वर्मा स्टेट GST की विशेष आयुक्त नियुक्त, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी तरन्नुम वर्मा की प्रतिनियुक्ति को औपचारिक मंजूरी देते हुए उन्हें स्टेट GST में विशेष आयुक्त बनाया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा मई 2025 से तीन वर्ष की प्रतिनियुक्ति पहले ही स्वीकृत की जा चुकी थी। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, वर्मा संयुक्त आयकर आयुक्त रायपुर के पद से प्रतिनियुक्ति पर राज्य शासन में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

प्रतिनियुक्ति पर आने वाली दूसरी IRS अधिकारी
बताया जा रहा है कि तरन्नुम वर्मा राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर आने वाली दूसरी IRS अधिकारी हैं। इससे पहले IRS अधिकारी शीतल वर्मा करीब 6–7 वर्षों से वित्त विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं, और अब उनके संविलियन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



