March 4, 2026
सरकारी सिरप में निकला मांस जैसा टुकड़ा! 8 माह की गर्भवती महिला का सनसनीखेज दावा, स्वास्थ विभाग में हड़कंप

सरकारी सिरप में निकला मांस जैसा टुकड़ा! 8 माह की गर्भवती महिला का सनसनीखेज दावा, स्वास्थ विभाग में हड़कंप

Dec 6, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक गर्भवती महिला ने आरोप लगाया है कि उसे सरकारी अस्पताल से दिया गया कैल्शियम सिरप पीते समय उसके मुंह में मांस जैसा ठोस टुकड़ा आ गया। महिला ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया।

महिला ने बताया कि वह 8 महीने की गर्भवती है और नियमित रूप से देवपुरी अस्पताल, रायपुर में अपना चेकअप कराती है। इसी अस्पताल द्वारा उसे यह सिरप दिया गया था, जो आमतौर पर सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराया जाता है।

पीते ही मुंह में आया ठोस टुकड़ा

पीड़िता ने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद जब उसने सिरप लिया, तभी उसे अचानक मुंह में कुछ ठोस लगा। घबराकर उसने उसे बाहर निकाला तो वह मांस जैसे पदार्थ जैसा दिखा। महिला ने वीडियो में इसे दिखाते हुए दावा किया कि यह “किसी गर्भपात का मांस हो सकता है”।

दोनों सिरप में मिला संदिग्ध टुकड़ा

महिला के पति कृष्णा साहू के अनुसार, अस्पताल ने उन्हें दो सिरप दिए थे। घर में एक सिरप खोला तो उसमें टुकड़ा मिला, इसके बाद वह दोनों सिरप लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां अस्पताल कर्मियों ने सील बंद सिरप खोला तो उसमें भी ठोस मांस जैसा टुकड़ा निकला। कृष्णा साहू का कहना है कि यह सीधे-सीधे लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने दवाई निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल और कलेक्टर को पत्र लिखा है।

लोगों में आक्रोश – स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया में भारी आक्रोश है। सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की सुरक्षा, गुणवत्ता नियंत्रण और सप्लाई चेन पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग बढ़ती जा रही है।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix