
भिलाई सेक्टर-6 की जर्जर पानी टंकी में फंसे दो युवकों का रेस्क्यू, एक गंभीर घायल
भिलाई: भिलाई नगर सेक्टर-6 स्थित जर्जर पानी टंकी पर चढ़े दो युवकों को पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बचा लिया गया। घटना शुक्रवार देर शाम की है, जब उत्सुकतावश पानी टंकी पर चढ़े दो युवक नीचे उतरते समय हादसे का शिकार हो गए। टंकी की टूटी सीढ़ी के कारण एक युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा ऊपर फंस गया।
घायल युवक को अस्पताल में किया गया भर्ती
सूचना मिलते ही थाना भिलाई नगर पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक अक्षत कुमार प्रसाद (21 वर्ष), निवासी कैलाश नगर जामुल, स्टूडेंट BBA 3rd सेमेस्टर (सेंट थॉमस), को तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

वहीं, टंकी के ऊपर फंसे सुमित भक्त (19 वर्ष), निवासी पखांजुर कमेटी सेंटर, वर्तमान में मैत्रिकुज रिसाली (PG), को उतारने के लिए एसडीआरएफ दुर्ग की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



