
स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत: पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में किया योगाभ्यास, देशभर में आयोजन
रायपुर, 21 जून 2025
आज, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” के संदेश के साथ देशभर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टनम में योग सत्र में हिस्सा लिया और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। छत्तीसगढ़ में भी सभी जिलों में योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना और दूसरों को भी इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है। योग शांति का अभयारण्य प्रदान करता है, जो हमें शांति और धैर्य के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाता है।”
योग का वैश्विक महत्व
विशाखापत्तनम में पीएम मोदी ने योग को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सामाजिक एकता का आधार बताया।

छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग को दैनिक जीवन में शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया
नागरिकों से अपील
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और शांति, धैर्य और स्वास्थ्य के साथ स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



