March 4, 2026
छत्तीसगढ़ में विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई: 88 बड़े बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे, 24 ने मौके पर चुकाया बकाया

छत्तीसगढ़ में विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई: 88 बड़े बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे, 24 ने मौके पर चुकाया बकाया

Dec 6, 2025

रायपुर। बिजली बिल की बढ़ती बकाया राशि पर नियंत्रण और लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई के लिए विद्युत विभाग ने बड़ी मुहिम शुरू की है। इसी कड़ी में बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के बरियो वितरण केंद्र में विशेष वसूली अभियान चलाया गया, जहां विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 बड़े बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं पर कुल 23,96,988 रुपये की बकाया राशि थी।

24 उपभोक्ताओं ने तुरंत अपना बकाया चुकाया

मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता के.एन. सिंह, कार्यपालन अभियंता प्रकाश अग्रवाल, और जिले के सभी सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं की संयुक्त टीम सुबह 10 बजे ही मौके पर पहुंची और अभियान की शुरुआत की। कार्रवाई के दौरान 24 उपभोक्ताओं ने तुरंत अपना बकाया चुकाते हुए कुल 9,19,563 रुपये जमा किए।

मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बकाया वसूली अभियान प्रतिदिन चलाया जाए, ताकि रिकवरी में तेजी लाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके कनेक्शन काटे गए हैं, उनके घरों की शाम के समय नियमित जांच की जाए।

विद्युत विभाग की चेतावनी

विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर कोई उपभोक्ता अनधिकृत रूप से बिजली उपयोग करता पाया गया, तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। आसपास से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली उपयोग करने वालों पर धारा 138 के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायालयीन कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिल समय पर जमा करें, अन्यथा नियमानुसार सख्ती जारी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix