
चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल
दुर्ग: दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में आम लोगों को चाकू लहराकर डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। घटना 06 दिसंबर 2025 की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुपेला स्थित दशहरा मैदान, संजय नगर के पास एक युवक धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैला रहा है।

चाकू बरामद
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राज कुमार देशलहरे (उम्र 18 वर्ष) निवासी मिनीमाता चौक, निर्मला सायकल स्टोर के पीछे, थाना सुपेला बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार मूठ लगा चाकू बरामद किया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
आरोपी के कृत्य को गंभीर मानते हुए उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 1453/2025 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव और सुपेला थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



