राजनांदगांव जिले के थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 5 दिसंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की अल्टीस कार (CG 04 J F 1800) में भारी मात्रा में शराब भरकर राजनांदगांव की ओर भेजी जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने आरके नगर चौक के पास नाकाबंदी लगाई। तलाशी के दौरान संदिग्ध वाहन को रुकवाने की कोशिश की गई, लेकिन चालक गाड़ी को तेज गति से मोड़कर भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिस ने ठाकुरटोला चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा।
दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जब्त
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई—
•मनोज आचार्य, निवासी बोरसी, दुर्ग
•रोशन साहू, निवासी धौराभांठा, जिला बेमेतरा
दोनों के कब्जे से कुल 272.100 बल्क लीटर शराब और अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके से अल्टीस कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए।

मध्यप्रदेश निर्मित शराब सहित करोड़ों की ब्रांडेड शराब बरामद
जांच में पाया गया कि जब्त शराब का एक बड़ा हिस्सा मध्यप्रदेश से निर्मित है। वाहन से निम्न प्रकार की शराब बरामद हुई—
•मेकडावल नं-01 – बोतल व पौवा
•रॉयल स्टाग सुपिरियर – 180 बोतल व 138 पौवा
•सिग्नेचर प्राइम – 48 बोतल
•ओल्ड मंक – 24 बोतल
•ब्लेंडर प्राइड – बोतल व पौवा
•गोवा व्हिस्की – बोतल व पौवा
•मप्र निर्मित देशी मदिरा – 96 पौवा
कुल जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3,38,414 आंकी गई है। वहीं कार और मोबाइल मिलाकर कुल बरामदगी की कीमत लगभग ₹7,46,414 है।
अवैध तस्करी में सक्रिय गिरोह पर पुलिस की नजर
थाना बसंतपुर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 586/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रकरण में फरार आरोपी पम्मे सरदार व अन्य सहयोगियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V