
Balrampur में महिला की संदिग्ध मौत, तालाब में मिला शव
राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा कांसदोहर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तालाब में महिला का शव देखा, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत दुर्घटना है, आत्महत्या या फिर हत्या।
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला
पुलिस के अनुसार मृतका पिछले छह वर्षों से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों एक ही गांव में साथ रहते थे। घटना के बाद युवक से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। रिश्ते में तनाव या किसी विवाद की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।
परिजनों ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। परिवार वालों ने बताया कि पिछले कुछ समय से महिला और युवक के बीच विवाद की बातें सामने आ रही थीं। परिजनों ने युवक को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
राजपुर पुलिस ने मामले में मर्ग जांच दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल की भी जांच की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



