March 3, 2026
एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी युवक ने भी पिया जहर

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी युवक ने भी पिया जहर

Dec 6, 2025

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और हमले के तुरंत बाद खुद जहर पी लिया। घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है। दोनों को गंभीर हालत में अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों अस्पताल में भर्ती 

जानकारी के अनुसार युवक ने नाबालिग लड़की पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद वह भागते समय भी हाथ में चाकू लहराता रहा। इसी दौरान उसने खुद भी जहर पी लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix