
नगर निगम का बड़ा फैसला, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए घुमंतू पशुओं के मालिकों पर दर्ज होगी FIR
जगदलपुर। शहर में आवारा और घुमंतू पशुओं के कारण लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम ने बड़ा और सख्त निर्णय लिया है। कई बार सड़कों से हटाए जाने के बावजूद पशुओं का फिर से सड़क पर पहुंच जाना अब दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहा है। इसी को देखते हुए नगर निगम जगदलपुर ने अब इन पशुओं के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने का फैसला लिया है।

यह सख्ती सिर्फ नगर निगम क्षेत्र ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ग्रामीण इलाकों में भी अपनाई जाएगी। नगर निगम, यातायात विभाग और आसपास के ग्राम पंचायतों ने इस कार्रवाई पर अपनी सहमति जताई है।
पशुओं के मालिकों पर दर्ज होगी FIR
महापौर संजय पांडे ने बताया कि आवारा पशुओं की पहचान कर उन्हें गौशालाओं में भेजा जाएगा और पशुओं के मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। यदि उनकी वजह से दुर्घटना होती है, तो FIR भी दर्ज की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण का काम तेज कर दिया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



