
Raipur में चाकू दिखाकर धमकाया, पैर छूकर माफी मंगवाई
राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखाई दिए। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा तालाब के पास एक युवक को चाकू की नोक पर पैर छूकर माफी मांगने के लिए मजबूर किए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हुई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखा खौफ का मंजर
वायरल वीडियो में यश नाम का युवक एक अन्य लड़के को धमकाते हुए नजर आ रहा है। उसपर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर यश के खिलाफ झूठी बातें फैला रहा था। इसी बात को लेकर यश और उसके साथी उसे घेर लेते हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि यश हाथ में चाकू लिए हुए है और पीड़ित युवक को पैर छूकर माफी मांगने के लिए मजबूर करता है। डर के कारण पीड़ित युवक उसकी बात मान लेता है और पैर छूकर माफी मांगता है।
अपराधियों का नया ट्रेंड: धमका कर वीडियो बनाना
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में रायपुर में कुछ बदमाशों द्वारा दहशत फैलाने के लिए धमकाने के वीडियो बनाकर वायरल करना नया ट्रेंड बनता जा रहा है। ऐसे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल जाते हैं, जिससे लोगों में दहशत फैलती है।
पुलिस की कार्रवाई शुरू
डीडी नगर पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारी इसे गंभीर अपराध मानते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के कृत्य न केवल कानूनन अपराध हैं बल्कि सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास भी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



