
महासमुंद में बड़ा हादसा: टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने गले पर चलाया ब्लेड, हालत गंभीर
महासमुंद। जिले के ग्राम सेनभाठा से बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। धान बिक्री के लिए टोकन नहीं कटने की समस्या से जूझ रहे एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया। तीन दिनों से च्वाइस सेंटर के चक्कर लगाने के बाद मानसिक रूप से टूट चुके किसान ने गले पर ब्लेड चलाकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया।

टोकन न मिलने से उठाया बड़ा कदम
घायल किसान मनबोध गांडा (65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस से बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मनबोध सुबह 8 बजे गाय चराने निकले थे, तभी खेत में इस चरम कदम को उठा लिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों तक पहुंचाई और फिर परिजन मौके पर पहुंचे।
किसान की हालत नाजुक
बताया जा रहा है कि किसान के पास 1 एकड़ 40 डिसमिल जमीन है और लगातार टोकन न कटने से वह बेहद परेशान था। तीन दिनों से च्वाइस सेंटर का चक्कर लगाने के बावजूद काम नहीं बनने पर उसने यह कदम उठाया। किसान की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है और उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



