
Bhilai : मां की मौत के तीसरे दिन बेटे ने की आत्महत्या
भिलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी मां के निधन के तीसरे दिन ही आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने साफ लिखा है कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था और मां के जाने से वह पूरी तरह टूट चुका था। इसी दर्द ने उसे यह चरम कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

घटना सुपेला अंडरब्रिज के पास की
यह घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सुपेला अंडरब्रिज के पास लगे बड़े होर्डिंग टावर की है। स्थानीय लोगों ने टावर पर एक युवक को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शरीर को नीचे उतरवाया और जांच शुरू की। युवक की जेब से मिला सुसाइड नोट उसकी मानसिक स्थिति की पुष्टि करता है।
घर में चल रहा था मां का तीजनहावन, उसी दिन पहुंचा बेटे का शव
युवक की मां का तीजनहावन का कार्यक्रम घर में चल रहा था। परिवार अभी शोक से उबर भी नहीं पाया था कि उसी दिन बेटे का शव घर पहुंचा। दोहरी त्रासदी से परिवार पूरी तरह सदमे में है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा था
पुलिस के अनुसार युवक की जेब में मिले नोट में लिखा था— “मां के जाने से अंदर तक टूट गया हूं, लंबे समय से परेशान हूं। अब जीने की हिम्मत नहीं बची।”
पुलिस जांच जारी
भिलाई नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत को लेकर परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक दुःख के कारण उठाया गया कदम प्रतीत हो रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



