
Raipur थाने से फरार हुए नशा तस्कर : हेरोइन और 23 लाख के सामान के साथ पकड़े गए थे, पुलिस फिर से तलाश में
राजधानी रायपुर में नशा तस्करी के दो आरोपियों के थाने से फरार होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दोनों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाया गया था, लेकिन वे वहां से हथकड़ी खोलकर भाग निकले। पुलिस अब एक बार फिर उनकी तलाश में जुट गई है।
कैसे हुए फरार?
रात में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सरस्वती नगर थाने लाया गया था। पूछताछ की प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने मौका पाकर हथकड़ी खोल ली और थाने से बाहर निकलकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

ड्रग्स बेचने पहुंचे थे साइंस कॉलेज मैदान
यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक साइंस कॉलेज मैदान के पास कार में आकर ड्रग्स बेचने की फिराक में बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार किया था।
ढाई लाख की हेरोइन और 23 लाख का सामान बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से
•26.22 ग्राम हेरोइन (कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक)
•एक कार,
•मोबाइल फोन,
•और अन्य सामान मिलाकर कुल 23 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई थी।
फरार आरोपियों की पहचान
1.आयुष दुबे उर्फ मयंक, निवासी पंचशील नगर
2.मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी, निवासी पचपेड़ी नाका
पुलिस की टीम तलाश में जुटी
थाने से फरार होने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है। कई टीमों को संभावित ठिकानों पर भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही दोनों को फिर से गिरफ्तार किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



